Gold Price New Update : अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। रक्षाबंधन से पहले देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में खरीदारों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। लगातार बढ़ रहे दामों के बीच यह गिरावट एक राहत की खबर है। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट, विभिन्न कैरेट के अनुसार सोने की कीमत और चांदी का भाव।
सोना हुआ सस्ता जानें आज का रेट
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 10 ग्राम सोने की कीमत में लगभग ₹100 की गिरावट दर्ज की गई है। खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है।
आज के प्रमुख रेट इस प्रकार हैं
24 कैरेट सोना: ₹1,02,392 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोना: ₹99,675 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹91,670 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹74,819 प्रति 10 ग्राम
रक्षाबंधन से पहले खरीदारी का सुनहरा मौका
रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार से पहले सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट से लोगों को खरीदारी के लिए अच्छा अवसर मिला है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में जो भी लोग सोने की राखी, सिक्के या आभूषण खरीदने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय सबसे सही है।
सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें जाने
अगर आप सोना खरीद रहे हैं तो उसकी शुद्धता की जांच करना बेहद जरूरी है। सोने की शुद्धता को हॉलमार्क नंबर से पहचाना जा सकता है।
375 हॉलमार्क – 37.5% शुद्धता (9 कैरेट)
585 हॉलमार्क – 58.5% शुद्धता (14 कैरेट)
750 हॉलमार्क – 75% शुद्धता (18 कैरेट)
916 हॉलमार्क – 91.6% शुद्धता (22 कैरेट)
990 हॉलमार्क – 99.0% शुद्धता
999 हॉलमार्क – 99.9% शुद्धता (लगभग पूरी तरह शुद्ध सोना)
अपने शहर का रेट कैसे जानें
अगर आप अपने शहर में सोने-चांदी के सटीक रेट जानना चाहते हैं, तो बस 8955664433 पर मिस कॉल करें। कुछ ही मिनटों में आपको SMS के जरिए अपने शहर का ताज़ा रेट प्राप्त हो जाएगा। इसके अलावा, आप www.ibjarates.com वेबसाइट पर जाकर भी लेटेस्ट रेट्स और हॉलमार्किंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।